Story of cheaters
एक बार जब मैं छोटा था सर्कस देखने गया था ! मेरे बाजू में एक परिवार बैठा था को गरीब से दिखाई दे रहे थे और उनके ३ बच्चे थे ! जब मध्यांतर हुआ तो एक आइस क्रीम बेचने वाला आया ! वह चिल्ला रहा था " १ आइस क्रीम तीन रुप्पे " १ आइस क्रीम तीन रुपए " !तब वे बच्चे अपने पिता को परेशां करने लगे आइस क्रीम लेने के लिए ! उसके पिता ने भी सोचा कौन सा बहुत महँगा है सो उसने तीनि को एक एक आइस क्रीम दिला दी और दस रुपया दे दिए ! वह चिंतित तब होगया जब बेचने वाले ने कहा और २० रुपया दो! पिता ने कहा तीन रुपया तो कहा था आपने आपको एक रुपया बल्कि वापस लौटना चाइये , इसपर बेचने वाला ने बड़ी ही क्रूर नज़रो से देखते हुए कहा की बेवकूफ हो क्या मैंने इंग्लिश में " टेन रुप्पे " कहा था , गवर लोग कहाँ कहाँ से आजाते है! मैंने स्वयं भी सूना था उस्सने तीन रुपया ही कहा था पर बच्चे आइस क्रीम तुरंत खोल के खा चुके थे सो पिता ने बड़े ही दुखी होते हुए और बीस रुपया दिए उसको और दुखी होकर बैठ गया !
ये घटना आज की होती तो सच में वह आदमी बेवकूफ होता जिसने तीन रुपया की आइस क्रीम सोची , पर यह बात करीब १६ साल पहले की है जब सच में ३ रुपया में भी आइस क्रीम मिलती थी ! पर ठग करने वाले लोग अपना काम निकाल लेते हैं भोले भाले लोगों को बेवकूफ बना कर , उस समय बीस रुपये कोई छोटी रकम नहीं थी वो भी एक गर्रेब व्यक्ति के लिए!

Comments
Post a Comment